अपना जिला

छोटे कस्बे में मेगा मार्ट का खुलना बड़ी बात : विपिन कुमार मिश्रा

रतनपुरा / मऊ। ग्रामीण अंचल जैसे छोटे शहर में जब बड़े-बड़े शो रूम खोलने की कवायद होने लगे तो इससे साफ जाहिर होता है कि गांव के लोग भी अपने कस्बे की तरक्की को लेकर कुछ नया करने की जुनून के साथ कुछ बेहतर सोच रखते हैं।
जब ग्रामीण अंचल के लोग अपने ग्रामीण कस्बे के तरक्की के बारे में सोचने लगे तो यह तय है कि वहां उनका नजरिया तरक्की और विकास के प्रति समर्पित है। इसी कड़ी में मऊनाथ भंजन नगर तहसील के रतनपुरा बाजार में रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार मिश्र के कर कमलों द्वारा दिनेश मेगा मार्ट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान श्री मिश्र ने बताया कि छोटे से कस्बे में इतना विशालकाय डिपार्टमेंटल स्टोर का उद्घाटन करने पर खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि लोग जब अपनी सोच को विकास रूपी बना लेंगे तो शहर और गांव की तरक्की में कोई अंतर नहीं रह जाएगा। उन्होंने दिनेश मेगा मार्ट परिवार को इस शुरुआत के लिए बधाई दी तथा कहा कि उनके इस मेगा मार्ट को और बड़ा रूप मिले यही उनकी चाहत है।
भाजपा नेता व दिनेश मेगा मार्ट के अधिष्ठाता भगवान दास गुप्ता ने कहा कि रतनपुरा में कुछ अलग करने का उनका लक्ष्य है।
श्री गुप्ता ने बताया कि दिनेश मेगा मार्ट रतनपुरा कस्बा में पहला मार्ट है। जहां एक ही छत के नीचे दैनिक उपभोग की सारी वस्तुएं उपलब्ध हैं।
उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्र,भाजपा नेता द्विजेंद्र मिश्र, उत्तर प्रदेश सरकार के माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति, दी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार वर्मा, बसपा नेता शेषनाथ राम, अजय साहू, पारसनाथ यादव, विनोद कुमार मौर्य, डॉ अभिमन्यु सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष राम आसरे मौर्य, डॉक्टर सर्वदेव सिंह, डॉक्टर जयप्रकाश सिंह, एडीजीसी राजेश पाण्डेय, अजीत कुमार गुप्ता, पत्रकार सुरेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू, शिक्षक नेता अनिल कुमार वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार गौड़, जय प्रकाश पटेल, ठाकुर जयंत सिंह इत्यादि प्रमुख रहे। आगंतुकों का स्वागत भगवानदास गुप्त, दिनेश प्रसाद गुप्त, पंकज कुमार गुप्त, पवन कुमार गुप्त ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ किया। उद्घाटन पूजन एवं मंत्रोचार त्रिलोकी नाथ मिश्र आचार्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *