अपना जिला

जनता झूठे वादों के सहारे में सत्ता में आई भाजपा सरकार की कथनी और करनी से तंग आ चुकी है : चौहान

मऊ। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जिले में हो रहे नुक्कड़ सभा के क्रम में सोमवार को रानीपुर ब्लाक मुख्यालय पर हुई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा की जनता झूठे वादों के सहारे में सत्ता में आई भाजपा सरकार की कथनी और करनी से तंग आ चुकी है , बसपा , सपा का अब कोई मतलब नहीं रहा गया है आने वाला कल कांग्रेस का होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती  सोनिया गांधी  द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में जनता का मिल रहे अपार समर्थन सहयोग से यह साबित हो  गया है कि आने वाले दिनों में भाजपा सपा बसपा का सफाया होने वाला है। उन्होंने कांग्रेसजनों से अपील किया की जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें और 14 दिसंबर को भारी संख्या में दिल्ली पहुंचे ।      नुक्कड़ सभा के पूर्व सुल्तानीपुर से रानीपुर तक जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी  कि जुलूस निकाला ।            इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र तिवारी ,वीरेंद्र तिवारी नेसार अहमद वीरेंद्र चौहान रामाशंकर चौहान जसवंत उपाध्याय संजय सिंह विपिन गौतम दीपक सिंह अकरम फिल्म प्रीमियर आदि लोगों ने अपने विचार रखे जुलूस में भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *