अपना जिला

आजमगढ़ की डॉ लीना मिश्रा दिल्ली में शान ए समाज राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

फाइन आर्ट सेंटर की निदेशक डॉ लीना मिश्रा कअग्निपथ आर्ट सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा शान ए समाज राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें भारतीय कला व् कला शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। वाई. डब्ल्यू. सी. ए. ऑडिटोरियम अशोका रोड नई दिल्ली में विश्व प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के मूर्तिकार पद्मभूषण व् पद्मश्री श्री राम वी सुतार मुख्य अतिथि व् भूटान के डॉ रिनजिन, आईफैक्स के डॉ दिलीप हितकारी, नवीन कुमार जग्गी जैसी दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
अग्निपथ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार लूथरा को धन्यवाद देते हुए डॉ लीना ने अपनी उपलब्धि को अपने माता पिता का आशीर्वाद व् पति डॉ कौशलेन्द्र मिश्रा के सहयोग का परिणाम माना।
फाइन आर्ट सेंटर के माध्यम से डॉ लीना लगातार पिछले 19 वर्षों से लड़कियों को कला की शिक्षा में पारंगत कर रही है।डॉ लीना ने गुरु द्रोणा अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ कला अवार्ड, कला सेवी अवार्ड, कला प्रतिष्ठा अवार्ड, कला निधि अवार्ड, क्षितिज अलंकार अवार्ड, बेस्ट आर्टिस्टअवार्ड, टैलेंट ऑफ़ द इयरअवार्ड, पॉवर वोमेनअवार्ड ,नारी शक्ति सम्मान व् अमृता शेरगिल अवार्ड आदि प्राप्त कर देश विदेश में आजमगढ़ का नाम रौशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *