फातिमा स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन
मऊ। फातिमा स्कूल, ताजोपुर, मऊ के प्रांगण में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वाराणसी डीओसी के शिक्षा सचिव श्रद्धेय फादर थॉमस मैथ्यू नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया पसान व अभिवावक श्रीमती चन्द्रकला यादव ने किया। बच्चों ने अन्धविश्वाश की वैज्ञानिक अवधारणा को समझाया व संविधान द्वारा प्रद्दत्त मौलिक अधिकारों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अवगत करने का प्रयास किया। मुख्य अथिति ने बच्चों द्वारा निर्मित रिमोट कण्ट्रोल से विज्ञानं और कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्रदर्शनी में ड्रोन कैमरा, स्मोक फ़िल्टर, फायर अलार्म, स्मार्ट सिटी, रेडियो ट्रांसमीटर, बायो गैस प्लांट, ब्लड टेस्ट, मलेरिआ साइकिल, एलेक्ट्रोप्लेटिंग साबुन निर्माण विधि, ब्लास्ट फर्नेस, इसरो चंद्रयान 2 द्वारा बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा व नवाचार का श्रेष्ठतम प्रस्तुतीकरण किया गया। कला प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के मुख्य अथिति फादर थॉमस ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विज्ञानं एवं कला प्रदर्शनी स्वाम करके सीखने की कला को विकसित करती है।
उन्होने बच्चों से कहा की आप अपने विज्ञानं कौशल को समाज व देश हित में प्रयोगकरें और बच्चों को शुभकामनाएं दी। विशिष्ठ अथिति नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी ने कहा की विज्ञानं और कला का अनूठा संगम बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है साथ ही साथ फातिमा विद्यालय अनुशाशन और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देता है। इस अवसर पर दसवीं व बारहवीं के टॉपर क्रमशः अनुराग यादव और अहमद अर्सलान के माता पिता को सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्या ने समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।

