वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिला क्षय अधिकारी ने टीबी रोग से ग्रस्त बच्चो को बाल दिवस की दी बधाईयां
मऊ । जिला क्षय नियंत्रण केंद्र मऊ एवं सीबीसीआई कार्ड के प्रयास से टीबी रोग से संक्रमित बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया।
फील्ड विजिट की व्यस्तता के चलते जिला क्षय अधिकारी ने उक्त कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बच्चों को संबोधित करते हुए उनका हाल जाना। डॉक्टर एसपी अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की गतिविधि के द्वारा समाज के हर एक वर्ग को अपनी खुशियों के क्षणों को, इन टीबी रोग से संक्रमित बच्चों के साथ बिताना चाहिए ताकि मरीज तथा उनका परिवार वाले अपने आप को अकेला ना समझे। इन्हें भी मानवीय एवं भावनात्मक सहारा मिलता रहे । उन्होंने बच्चों से निश्चय पोषण योजना, डॉट्स पद्धति की दवाइयों के बारे में,मरीज की दैनिक साफ-सफाई, पढ़ाई लिखाई और खानपान की व्यवस्था के बारे में बातचीत की।
कार्यक्रम के दौरान पीपीएम महोदय जयदेश यादव ने बच्चों से बात करते हुए उनके परिवार वालों को बच्चे के जल्द ही स्वस्थ हो जाने की सांत्वना दी, तथा निश्चय पोषण राशि का उपयोग संतुलित भोजन में करने का आग्रह किया।
सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक अनिल रैदास और क्षय विभाग से अशोक यादव ने बच्चों को तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए फल और चॉकलेट दिया गया । उन्होंने बच्चो से कहा कि यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है जल्द ही लोग इससे ठीक हो जाते हैं।
सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक ने बताया कि जिला क्षय नियंत्रण केंद्र को अक्षय परियोजना के माध्यम से सहयोग कर रही गैर सरकारी संस्था सीबीसीआई कार्ड विगत वर्षों से जिला मऊ में कार्य कर रही है। जिसमें अक्षय संवाद कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता शिविर, खंखार (बलगम) संग्रहण एवं परिवहन, टीबी मरीजों की बैठक, आदि कार्यक्रमों के माध्यम से 2025 से पूर्व क्षय रोग पर नियंत्रण करने के लिए तत्पर है। आपको बता दें कि 2 सप्ताह से अधिक की खांसी आना, बलगम आना, भूख कम लगना, वजन का घटना, प्रतिदिन बुखार का चढ़ना, छाती में दर्द होना, बलगम में खून के छिटे आना आदि इस रोग के के प्रमुख लक्षण हैं, ऐसा होने पर तुरंत ही निकट के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें जिसमें सभी जांचें और दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में असीम, राणा सर आदि उपस्थित रहे।

