चर्चा में

खत्म होगी भुखमरी, बढ़ रहा है नमो गंगे का कारवां

गाजियाबाद। कुपोषण, भुखमरी की समस्या से निपटने के लिए नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा अन्न सेवा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक सौ से ज्यादा लोगों ने अन्न थैला ग्रहण करके अन्न सेवा अभियान में भागीदार बनने का संकल्प लिया।

इसी कड़ी में आज लाजपत नगर ई ब्लाक के स्थानीय निवासियों के बीच अन्न सेवा कार्यशाला का का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिपाठी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस क्रम में संस्थान द्वारा लोगों को अन्न सेवा का थैला दिया जाएगा जिसमें खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, ज्वार, चनें, मसालें, चीनी, बिस्कुट, केक आदि के साथ ही घरों में इस्तेमाल होने वाली ऐसी खाद्य सामग्री जो कम से कम छः महीने तक खराब न हो दे सकते है। इस सेवा कोई भी व्यक्ति अपनी श्रद्धा से महीने में एक बार कर सकता है।

उन्होंने बताया कि नमो गंगे द्वारा जिले के कुष्ठ वृद्धा आश्रमों के साथ ही जरूरत मंद लोगों के बीच अन्न वितरित किया जाएगा। नमो गंगे के चेयरमैन विजय शर्मा ने स्थानीय लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के सुझाव व सहयोग से ही हम इस मुहिम को सफल बना सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक की भूमिका में मुख्य रूप से पराग कौशिक, अनिल मिश्रा रहे। इसके साथ ही एमपी सिंह, महेश पंत, मनवर सिंह नेगी के साथ ही योगी परमात्मा दास आचार्य पवन कार्यक्रम में मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *