श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव की धूम, झूमे श्रद्धालु
मऊ। नगर के बाबा ढेकुलिया दास मंदिर पे हर वर्ष की तरह इस साल भी शुुुक्रवार को बाबा श्याम खाटू वाले का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से भक्ति मय वातावरण में मनाया गया। सर्व प्रथम अनूप परमानन्दका ने सपरिवार बाबा की ज्योति जगाई एवम भोग प्रसाद लगाया। पवन खंडेलवाल व विनोद खंडेलवाल के सहयोग से हुये सुंदर श्रृंगार को देख को सभी भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। विजय तुलस्यान व पवन बासोतिया ने पंचदेव भगवान के भजन गा कर कार्यक्रम की शुरुवात की उसके बाद नितिन खंडेलवाल, हेमंत सुराणा, अनिमेष, मुरारी जी केडिया ने भी भजन सुनाए।
जिसमें गीत रंगीन गुब्बारों से मंडप सजाया है माखन मिश्री का केक मंगाया है, ओए होए जन्म दिन कान्हा के
श्याम जयंती आयी। इस तरह के भजन पे सुंदर कृष्ण का स्वरूप लिए एक झांकी के द्वारा केक का भोग लगा कर नर नारी ने झूम कर नाच कर जन्मोत्सव मनाया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र खंडेलवाल, कृष्णा खंडेलवाल इंद्र चन्द्र केडिया विजय केडिया मनु बासोतिया घनश्याम कल्यानिया , संदीप , मुनमुन, पवन, ओमप्रकाश अग्रवाल, पुल्लु , विकास तुलस्यान, पुल्लु पराग जगदीश तुनवाल, अजय विजय रूंगटा, विक्की खण्डेलवाल और बहुत से मऊ के भक्त सपरिवार उपस्थित रहे।

