अपना जिला

शीतला मंदिर धाम में देव दीपावली 12 नवंबर को

मऊ। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर पृथ्वी पर देवताओं के अवतरण पर उनके स्वागत के लिए देव दीपावली मेला नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम में आगामी 12 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के वक्ता डॉ राम गोपाल गुप्त ने बताया कि देव दिपावली महोत्सव के अवसर पर 11000 दीपों की मल्लिका सजाई जाएगी। तथा इस महोत्सव के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि युवा हृदय सम्राट घोसी के लोकप्रिय विधायक विजय राजभर तथा लोकप्रिय जिला अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य होंगे ।

इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा रंगोली की आकर्षक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा अंत में मां शीतला व मां गंगा की महा आरती सभी लोगों के द्वारा उतारी जाएगी । इस मेले में जनपद के नामचीन दुकानों के व्यंजन उपलब्ध रहेंगे जिसकी व्यवस्था हरि किशोर मोदी व सुनील गुप्ता द्वारा की जाएगी । डॉक्टर गुप्त ने बताया कि ने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारियों को अलग अलग मेले की जिम्मेवारी सौंपी गई है ।जिसमें उमाशंकर चौरसिया राम अवध सिंह पारसनाथ गुप्ता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मदन सिंह व भरत लाल राही तथा संजय कुमार वर्मा संजय खण्डेल वाल की विशेष भूमिका रहेगी मेले को संचालित करने के लिए अस्थाई मंच बनाया जाएगा जिस का संचालन विजय तुलस्यान तथा दयाशंकर गुप्त द्वारा किया जाएगा द्वारा किया जाएगा । महा आरती की व्यवस्था श्री राम केर विश्वकर्मा व गोविंद दास मद्धेशिया जी जी मद्धेशिया जी जी दास मद्धेशिया जी जी मद्धेशिया जी जी को सौंपी गई ।रंगोली प्रतियोगिता के लिए नंदकिशोर व अतुल कुमार विश्वकर्मा को जिम्मेवारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *