नवरात्र में पालिका चेयरमैन ने दी डिवाइडर पर लैंप लाइट की सौगात
नये रोशनी से, रोशन हो रहा है शहर अपना,
कुछ तुम बदल जाते, तो हम भी बदल जाते।
वैभव की इच्छा शक्ति थी, पालकी ने ठानी,
जगमग है जो शहर अपना, है मऊ की रवानी।
ज्ञान के प्रकाश से, तारे भी कुछ कह रही है,
तारे भी मद्धिम पड़ जा रही, कहाँ से लाये ये सितारे।
■ पूर्व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के सपनों को किया पालिका ने साकार
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र में आजमगढ़ मोड़ से हिंदी भवन तक डिवाइडर और उस पर लैंपलाइट की सौगात नगर पालिका के अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी ने शहरवासियों को दिया है। रविवार को पालिका अध्यक्ष ने खुद सड़क पर खड़े रहकर प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया और तेजी से कार्य करने का भी दे दिया ताकि शहर वासियों को तोहफा मिल सके।
गौरतलब हो कि नगर पालिका परिषद की ओर से जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए एक प्रोजेक्ट की कार्य योजना बनाई गई। इसके तहत मुख्य सड़क के चौड़ीकरण इंटरलॉकिंग ,सड़क पर डिवाइडर और उस पर लैंप प्रकाश लाइट लगाने की कार्रवाई शुरू की गई।
नवरात्र माह में डिवाइडेडर तैयार हो गया है। लैंपलाइट का काम अभी अंतिम दौर में चल रही हैं। गौरतलब है कि पूर्व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव में यहां डिवाइडर और लैंप लाइट के साथ सुंदरीकरण करने की कार्य योजना बनाया था पीडब्ल्यूडी ने रूपरेखा तैयार कर दिया था उसी वक्त उनका स्थानांतरण जनपद अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी पद के लिए हो गया था।
पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी का कहना है कि पवित्र नवरात्रि में शहरवासियों के लिए डिवाइडर और लैंप लाइट सौगात होगा। इसके अलावा सड़क का चौड़ीकरण भी कराया गया है। साथ ही आकर्षक रंगों से सजावट भी की गई है ।पालिका का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की यातायात सुगम हो इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं ।
आगे भी विकास किए जाएंगे। इसमें जन सहयोग अपेक्षित है।

