अपना जिला

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में नवरात्रि पर्व पर छात्राओं ने मां दुर्गा का किया रूप धारण

मऊ। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त नगर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में छात्र छात्राओं ने नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पूजन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया। छात्राओं द्वारा माता दुर्गा का रूप धारण कर सुंदर झांकी की प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर कमलापति ठाकुर ने बच्चों को अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय हिंदू समाज में जितने पर्व मनाए जाते हैं उनमें नवरात्रि का विशिष्ट महत्त्व है। नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। शक्ति ही विश्व का सृजन करती है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने मां दुर्गा की झांकी का जो चित्रण किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन अर्चन किया जाता है।  जो अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की, अंधकार पर प्रकाश की विजय की नसीहत देता है। इस प्रकार दसवें दिन दशमी का त्यौहार मनाया जाता है।

इस अवसर पर बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के सीनियर कोऑर्डिनेटर श्रीमती अंजलि ठाकुर के निर्देश में कार्यक्रम संचालक कुलदीप सिंह, प्रियंका यादव, सनोअर, गुडिया जायसवाल, माला तिवारी, अंकिता सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *