चौधुर प्रजापति राय की अंतिम शव यात्रा में लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
दोहरीघाट। रामपुर धनौली निवासी बावन बयालिस के चौधुर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समाज सेवी पत्रकार प्रजापति राय के असामयिक निधन से जहाँ पुरा जनमानस शोक में डुब गया वही उनकी शव यात्रा में दलीय सीमाएं टुट गयी उनका अन्तिम संस्कार मुक्ति धाम गौरीशंकर घाट पर किया गया शव को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रभाकर ने दी चिता में आग लगते ही सबकीआखे आँखे नम हो गयी उनकी मृत्यु से कोई अपना नेता खोया तो कोई अपना अभिभावक तो कोई अपना मार्ग दर्शक खोया अब शायद ही कोई प्रजापति राय पैदा होगा।
स्व राय साहब दस दिन पूर्व एक जंघे के पास हुए फोड़े का आपरेशन कराये थे ।लेकिन उनको सुपर होने की वजह से वही फोड़ा नासूर बन गया तथा आनन फानन में परिजनों उन्हें इलाज हेतु दिल्ली ले गये जहां मंगलवार को देर शाम उनका असामयिक निधन हो गया ।परिजन उनके शव को लेकर पैतृक आवास पर आये उनके मौत की खबर सुनते ही पुरा जनपद अवाक रह गया वही हजारों की संख्या में लोग उनका अन्तिम दर्शन करने के लिये उनके आवास पर पहुँच गये ।वही उनके शव को काग्रेसी झण्डे मे लपेटा गया तथा दिन में दो बजे शव यात्रा उठी जो मुक्ति धाम करीब तीन बजे पहुंची वही उनकी शव यात्रा में दलीय सीमाएं टुट गयी।पुरा जनशैलाब उमड़ पड़ा मुक्ति धाम की ओर से एक श्रद्धांजली सभा हुईं तथा उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक अमरेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि राय साहब का समर्पण भाव देखते ही बनता था राष्टकुंवर सिंह अश्रुपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए फफक पड़े तथा कहा कि मेरा अभिभावक चला गया । वही श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू राय पूर्व प्रधान विजेन्द्र राय राजमंगल यादव मार्कण्डेय राय राम अशीष राय अजय राय शिव प्रताप सिंह झारखंण्डेय राय अरविंद राय विवेकानंद राय विपिन राय श्री प्रकाश राय उमेश राय त्रिलोकी यादव रामकिशुन राम राजेन्द्र सोनकर राजेंद्र यादव राजन यादव बृजेश गुप्त अनिल गुप्त रमेश राय श्री कान्त श्रीवास्तव उदयभान राय प्रवीन राय राकेश राय संजय राय समेत पुरे जनपद के लोग मौजूद रही। वही पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमने एक निडर लेखनी को खो दिया उनके पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी शोक संवेदना प्रकट करने वालों में दीनानाथ दुबे मुन्नू प्रसाद आचार्य वीरेन्द्र उपाध्याय जनार्दन मिश्रा संदीप कुमार गुप्ता सुभेन्दु त्रिपाठी अरविंद राय कमलनरायन अरूण राय समेत आदि लोग रहे। ड्रग असोसियेशन के अध्यक्ष प्रजापति राय के निधन पर पुरे नगर मे मेडिकल की दुकाने बन्द रही वही दो मिनट का मौन रख कर एसोशियेशन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी जिसमें मनोज राय मृत्युन्जय त्रिपाठी काशीनाथ यादव शिवेन्द्र गुप्त प्रताप राय बबलू राय डा शमशुज्जुहा दिनेश त्रिपाठी समेत आदि लोग रहे।

