भाजपा ने महात्मा गांधी की जयंती पर किया गांधी संकल्प पदयात्रा का शुभारम्भ
मऊ। भारतीय जनता पार्टी मऊ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में घोसी स्थित मझवारा मोड़ पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी संकल्प पदयात्रा का शुभारम्भ किया गया। गांधी संकल्प यात्रा राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल,प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय,भाजपा प्रत्यासी विजय राजभर तथा यात्रा के संयोजक आनंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ा गाव में जाकर संपन्न हुई।
यात्रा के समय कार्यकर्ता मन में बापू का भाव लिए हाथों में तिरंगा लिए महात्मा गांधी के विचारों व राष्ट्रवाद से ओत प्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि हम सब को गांधी जी के विचारों से सीख लेते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना है।‘‘साथ ही कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि गंदगी से घृणा करें, प्रण लें- न ही हम गंदगी फैलाएंगे और न ही किसी को गंदगी फैलाने देंगे’’
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार हम सब के लिए दर्शन है, प्रधानमंत्री ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वाहन किया है अतः हम गांधी जी के बताए रास्ते पर चलना है और उसी विचार का प्रचार प्रसार करना है। साथ ही हम सब को बापू कि स्वच्छता के प्रति रही धारणा को अपने निजी जीवन में अपनाना है। प्रधानमंत्री ने पालीथीन के प्रयोग से बचने का आह्वाहन किया है अतः हम खुद भी पालीथीन का प्रयोग करने से बचे तथा दूसरों से भी आग्रह करें।
जिलाध्यक्ष ने बापू के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उस पर चलने का आह्वाहन किया।
इस अवसर पर ,मुन्ना दुबे,अरविंद सिंह, सुनील कुमार गुप्त,गणेश सिंह,संतोष सिंह, डा0 एच एन सिंह,संजय पाण्डेय,मनोज राय,भारत भीम चौहान,अरिजीत सिंह,अखिलेश राजभर,रामप्रवेश राजभर,विश्वनाथ विश्वकर्मा,अशोक सिंह,बजरंगी सिंह बज्जू,संजीव जायसवाल,गिरीश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।