अपना जिला

डीसीएसके पीजी कॉलेज में मनायी गयी बापू व शास्त्री जी की जयंती

मऊ।  डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर शर्वेश पांडेय एसोसिएट प्रोफेसर ने ध्वजारोहण किया। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनको स्मरण किया गया। गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्राएँँ उपस्थित रहीं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए सभी ने यह संकल्प लिया कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए हुए रास्ते पर आगे चल करके देश को विश्व में एक अलग पहचान दिलानी होगी। कार्यक्रम में डॉ रशीका रियाज, डॉ0 मोहम्मद जियाउल्लाह, डॉ0 शकील अहमद, डॉ आकांक्षा राय, डॉ अर्चना, डॉ0साधना, डॉ0 जंग बहादुर, डॉ नीरज सिंह, डॉ0प्रशांत, शेर मुहम्मद, कमलेश राय, अभय चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *