अपना जिला

प्राथमिक विद्यालय रकौली पर धूमधाम से बापू की 150 वीं जयंती मनाई गई

मऊ । प्राथमिक विद्यालय रकौली, परदहां पर धूमधाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद मऊ के खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय एवम विशिष्ट अतिथि परदहां ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार सिंह रहे।
इस अवसर पर अतिथिगण द्वारा विद्यालय की 2018-19 में कक्षा 5 की सबसे होनहार और विद्यालय में सर्वोच्च स्थान रखने वाली कुमारी काजल को प्रोत्साहन स्वरूप एक साइकिल भेंट की गई। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय एवम रमेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी परदहां द्वारा कुमारी काजल को प्रोत्साहन स्वरूप संयुक्त रूप से 1000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा आज के समारोह में प्रतिभाग करने वाले अन्य बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
अतिथि गण की उपस्थिति में बच्चों द्वारा स्टोरी कार्ड लेखन, दौड़ प्रतियोगिता, स्वच्छता प्रीतियोगिता के साथ पठन पाठन प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया गया।
बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए जिसकी अतिथिगण द्वारा मुक्तकंठ से प्रसंशा की गई।
प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि कुमारी काजल की अब इंटर तक कि शिक्षा की पृरी जिम्मेदारी विद्यालय ले रहा है तथा अब हर वर्ष विद्यालय में प्रथम एवम द्वितीय स्थान रखने वाले बच्चों को इसी प्रकार पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ विभिन्न स्कूली कार्यक्रमों में उत्कृष्ट स्थान बनाते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान लाने वाले छात्र/छात्रा को एक साइकिल के साथ इंटर तक कि शिक्षा की जिम्मेदारी विद्यालय की होगी तथा द्वितीय स्थान रखने वाले छात्र/छात्रा को एक साइकिल प्रोत्साहन स्वरूप हर वर्ष प्रदान किया जाएगा। इससे बच्चों में प्रथम स्थान प्राप्त करने की प्रतिस्पर्धा बनेगी तथा बच्चे शिक्षा की तरफ आकर्षित होंगे।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग कुमारी सदफ कौसर, सहायक अध्यापिका तथा शिक्षा मित्र अवनीश कुमार का रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परदहां ब्लाक के 2 सहसमन्वयक, अनिल कुमार सिंह एवम सहेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *