आम आदमी पार्टी ने गांधी जयंती मनाई
घोसी/मऊ । 2 अक्टूबर गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी मऊ द्वारा घोसी के मझवारा मोड़ स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त के नेतृत्व में महात्मा गांधी अमर रहें, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें के नारे लगाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां पर मरीजों को फल वितरण किया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त ने गांधी जी के विचारों की प्रांसगिकता पर अपने विचार रखते हुए कहा राष्ट्रपिता के जन्म दिवस के मौके पर ये जानना ज़रूरी होगा कि जिस व्यक्ति ने अपने जीवन को मानव समाज और देश को समर्पित कर अहिंसा की ताकत का मूल्य समझाया ।
गांधी जी को सत्याग्रह के लिए जाना जाता है।दरअसल गांधी जी के सत्याग्रह का व्यापक अर्थ है, अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न, दमन करने वाली जनद्रोही ,भ्रष्ट और शोषण व्यवस्थाओं से असहयोग,तथा समाज में शुभचिंतक और कार्य करने वाले लोगों ,और संगठनों के बीच समन्वय सहकार।
जहां तक आज के समय इसकी प्रासंगिकता का सवाल है, तो आज ज़रूरत है कि हम अपने ढंग से ईमानदारी के साथ सत्याग्रह का सम्यक प्रयोग करें।
हमेशा यही होता आया है कि हम अपने महापुरुषों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर बड़ी बात करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।लेकिन फिर अगली सुबह हम उसी जड़ समाज का सक्रिय अंग बन जाते हैं।
अब वक्त आ गया है कि हम अपनी परिपाटी को छोड़ें और इसके लिए गांधी जयंती से अच्छा मौका नहीं मिलेगा।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत 32 लोगों को सदस्यता रसीद काटकर और पार्टी की टोपी पहनकार शामिल किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलासचिव अविनाश “कबीर” महफूज़ अहमद ,जिलासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ,संगठन संयोजक ए. के.सहाय,जिलाकार्यकरिणी
सदस्य सरोज चौरसिया जी,उमेश कुमार,रोहित यादव,नगर अध्यक्ष घोसी एजाजुद्दीन अहमद,अमजद भाई, रविन्द्र यादव,रइसउज़्ज़मा ज्ञानचंद शर्मा,मोहम्मद शाहिद,सरफ़राज़ अहमद,नीरज सोनकर,मोहम्मद सालिम, रोहित यादव,प्रेमवीर मोहम्मद कासिम चौधरी,अभिषेक ,मोहम्मद तालिब,जितेंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे ।

