अपना जिला

बसपा के कयूम व भाजपा के विजय खिलाफ सपा ने सुधाकर को उतारा मैदान में

■ देखना होगा ओमप्रकाश राजभर कौन सी राजनीतिक बिसात बिछाते हैं

घोसी विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घोषणा के तुरंत बाद ही समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें घोसी के रणक्षेत्र के मैदान में उतारा है। घोसी के राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाले सुधाकर सिंह पिछली बार भाजपा के फागू चौहान से चुनाव हार गए थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारकर घोसी के उपचुनाव में जोश पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि घोसी के रणक्षेत्र में कौन कितना मजबूत है यह तो मतदान व मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन बसपा भाजपा व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा हो जाने के बाद इस सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर कौन सी राजनीतिक बिसात बिछाते हैं यह देखना भी जरूरी होगा। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी से नाराज हुए ओमप्रकाश राजभर किसी भी कीमत पर या नहीं चाहेंगे कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी यहां से चुनाव जीते। इसलिए वे अपने ताकत का प्रयोग राजनीतिक गोटी बिछाने में जरूर करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह भी घोसी में जीत के लिए जनता जनार्दन से अपनी अपील में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *