विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में हुआ वृहद रक्तदान, अतिथियों ने की सानन्द सिंह की तारीफ
गाजीपुर। सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के तत्वाधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एक वृहद रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण एवं दवाइयों की विस्तृत जानकारी के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका थीम था “यूज़ ऑफ सेफ एंड इफेक्टिव मेडिसिन फॉर ऑल”। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज की संस्थापिका श्रीमती सावित्री सिंह के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके तथा कर्मवीर सत्यदेव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करके हुआ। सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ0तेज प्रताप सिंह द्वारा संस्थापिका को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ पी के कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि संजीवनी हॉस्पिटल के निदेशक राजेश राय, सिंह हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ अनुपमा सिंह, लाइफ लाइन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ0अमित, गुडविल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ0 भुवनेश्वर पांडे का स्वागत सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया इस मौके पर विद्यालय के छात्र द्वारा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।
अपने संबोधन में डॉ सानंद सिंह ने अपने पिता के स्मृतियों एवं सपनों का बहुत ही सुन्दर और सरल तरीके से जिक्र किया। उन्होंने चिकित्सक को इस धरती पर ईश्वर का प्रतिरूप बताया। स्वागत सम्मान के उपरांत अतिथियों ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। रक्तदान महादान में मां कष्टहरणी धाम करीमुद्दीनपुर के पुजारी राजकुमार पाण्डेय.वरिष्ठ भाजपा नेता बासूदेव पाण्डेय एवम कृष्णा यादव समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। रक्तदान के प्रति छात्र-छात्राओं में यह उत्सुकता देखने लायक थी। किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में सम्मिलित होने की प्रसन्नता उनके चेहरे पर साफ साफ देखी जा सकती थी।रक्तदान कार्यक्रम के समापन तक दो सौ छात्र छात्राओं एवम उपस्थित लोगों ने भी रक्तदान किया।
सभी रक्तदाताओं को सिंह हास्पिटल गाजीपुर के द्वारा प्रमाण पत्र एवम रक्तदाता का रिंग देकर सम्मानित किया गया।डा अनुपमा सिंह निदेशक सिंह हास्पिटल गाजीपुर रक्तदान शिविर में छात्राओं के समूह में बराबर उपस्थित रहीं।और उनके जोश जज्बे और हौसले को बढाती रही।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज के द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 5000 किलोमीटर साइकिल यात्रा जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं शहीद सम्मान यात्रा के विषय में चर्चा हुई। यह यात्रा प्रसिद्ध गांधीवादी विचारधारा के जनक एवं शिक्षाविद प्रोफेसर योगेंद्र यादव तथा प्रसिद्ध समाजवादी विचारधारा के समर्थक एवं शिक्षाविद प्रोफेसर सानंद कुमार सिंह के कुशल संयोजन में 2 अक्टूबर 2019 को मां वैष्णो देवी के दर्शन के उपरांत जम्मू कश्मीर लाल चौक से प्रारंभ होकर पंजाब ,हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए लगभग 123 दिन की यात्रा करके 30 जनवरी 2020 को कन्याकुमारी में रामेश्वरम दर्शन के साथ समाप्त होगी। इस यात्रा में विभिन्न जनपदों के ग्रामीण लोगों के बीच जाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, विभिन्न विश्वविद्यालयों में पर्यावरण गोष्ठि आदि कार्यक्रम होंगे। इस यात्रा के लिए सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक अमित सिंह रघुवंशी की देखरेख में यात्रा रथ का निर्माण कराया गया है। इस रथ यात्रा रथ को संरक्षक डॉ सानंद कुमार सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीके कुशवाहा ने अपने भाषण में दवाइयों के प्रयोग पर सावधानी बरतने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सानंद कुमार सिंह को विशेष बधाई दी। विशिष्ट अतिथि डॉ अनुपमा सिंह ने कहा कि जिस औषधीय वृक्ष को कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी ने लगाया था आज वह पुष्पित और पल्लवित हो रहा है। जिससे हजारों लोग लाभान्वित हैं। अनुपमा सिंह ने विद्यालय परिवार को विशेष बधाई दी। डॉक्टर जे एस राय ने भी इन कार्यक्रमों के लिए डाक्टर सानंद कुमार सिंह को शुभकामनाएं दी। अंत में कार्यक्रम का समापन संस्था के प्रमुख डा0तेज प्रताप सिंह के आभार भाषण से हुआ। इस अवसर पर डॉ0 दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर, सुनील कुमार सिंह, सुनील यादव,कृष्णा यादव.राम जी गिरी.प्रशान्त सिंह सोनू.अरशद, श्याम, विनोद, अमित वर्मा, धर्मेंद्र, मनोज, पूजा, स्मिता समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।@विकास राय

