अपना जिला

पर्यावरण को शुद्ध रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान: डॉ राशिद उस्मानी

मधुबन। पर्यावरण को शुद्ध रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान है । ये हमें वायु देते हैं एवं संसार को जीवन प्रदान करते हैं । इसी विचार को मन में रखकर धरा को हरा बनाने एवं पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए गुरूवार को उस्मानिया अस्पताल परिवार द्वारा परिसर सहित बाहर पौधरोपड़ किया गया। जिसमें अस्पताल के कर्मचारियों सहित ग्रामीणों द्वारा ‘पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं मुहिम के तहत 25 से ज्यादा पौधे लगाए गए। इस मौके पर अर्थ मैटर फाउंडेशन दिल्ली के सदस्य डॉ राशिद उस्मानी ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए लोग जागरूक हो रहे है और आगे आकर पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे है।

लेकिन यह जागरूकता अभी सीमित है इसे और व्यापाक स्तर पर करने की जरुरत है। बोले कि  पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। आज के समय में छाया की सबको जरूरत है लेकिन पौधे लगाना कोई नहीं चाहता है। आज हम पौधे लगाकर अपना कल सुरक्षित कर सकते हैं। पौधे लगाना देश के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उस्मानिया अस्पताल सहित ग्रामीणों ने पौधरोपण के साथ-साथ उनके सरंक्षण को लेकर भी संकल्प लिया। वहीं डॉ आरिफ उस्मानी का कहना है कि हर पौधे का अपना महत्व है। फलदार
पौधे फल देते हैं और छायादार पौधे हमें छाया देते हैं। इनसे इमारती लकड़ी भी प्राप्त होती है। औद्योगिकीकरण के इस दौर में पौधरोपण जरूरी है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रण लेना चाहिए। विशेषतौर पर युवा इससे जुड़ें। युवा प्रण लें कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें। इस मौके पर दिलशाद उस्मानी, मुन्नी लाल, राम सोच यादव, ओमप्रकाश, दिल मोहम्मद, गुड्डू, फैयाज, हैपी, कंचन, रामीमा, छेदी लाल,बृजेश आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *