अपना जिला

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, खांसी को लेकर दें विशेष ध्यान

मऊ। राष्ट्रीय पुनरीक्षित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वाधान में जिला क्षय अधिकारी मऊ के आदेश पर ब्लाक रानीपुर के ग्राम चिरैयाकोट में अक्षय परियोजना के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था सीबीसीआई कार्ड के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक रानीपुर के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विश्वकर्मा, फार्मासिस्ट, लेबसहायक के साथ आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान शिविर में उपस्थित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही समस्त गांव वासियों को लोक संगीत के माध्यम से क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया। वही डॉक्टर दिनेश ने बताया कि क्षय रोग का पूरा इलाज सरकार के माध्यम से निशुल्क रूप से दिया जा रहा है जिसमें निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत ₹500 प्रति माह 6 माह तक कुल 3000 रुपए मरीज के खाते में सीधे दिए किए जाते हैं ।संपूर्ण दवाइयां आशा कार्यकर्ता की निगरानी में संबंधित डॉक्टर के दिशा निर्देशन पर खिलाई जाती हैं।
सीबीसीआई कार्ड संस्था के जिला समन्वयक अनिल रैदास ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को 2 सप्ताह से अधिक की खांसी आना, भूख कम लगना, वजन का घटना, रात में पसीना आना, बुखार रोज बने रहना, बलगम में खून के छींटे आना, बच्चों में सर्दी जुखाम बार बार होना और कमजोर होना । जैसे लक्षण होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नि:शुल्क रूप से बलगम परीक्षण कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज कार्यक्रम के दौरान लगभग 10-12 टीबी के संभावित लक्षण युक्त मरीजों को चिकित्सकों के द्वारा खोजा गया है। जिनका बलगम संग्रहण एवं परिवहन कर स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर परीक्षण हेतु संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं निशुल्क रूप से कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *