थोड़ी देर में ”तमसा कलरव” में भोजपुरी गायिका वंदना मिश्रा बिखेरेंगी अपने आवाज का जादू
मऊ। जिला प्रशासन की तरफ से आज ”तमसा कलरव” कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन सोनी धापा ग्राउंड में किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तथा कार्यक्रम की शोभा बढाने के लिए भोजपुरी गायिका वंदना मिश्रा भी आ रही है। यह कार्यक्रम 13, 14 व 15 सितंबर 2019 तक चलेगा। तमसा कलरव” कल्चरल कार्यक्रम में कई विद्यालयों की छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम शुरुआत शाम 6 बजे से किया जायेगा।

