खास-मेहमान

आशुतोष कुमार राय मऊ जनपद में नये डिप्टी कलेक्टर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित तीन पीसीएस अधिकारियों को नियुक्ति देते हुए अलग-अलग जनपदों में तैनाती कर दी है। इस नयी तैनाती में पूर्व में आयोग से चयनित डिप्टी कलेक्टर अंशिका दीक्षित को अगस्त माह में कानपुर नगर में तैनाती दी गई थी। लेकिन उस आदेश में बदलाव कर अब उन्हें कानपुर देहात भेजा गया है।

गाजीपुर के आशुतोष कुमार राय को मऊ जनपद, देवरिया के अविनाश त्रिपाठी को सहारनपुर व अंबेडकरनगर के संजीव कुमार उपाध्याय को देवरिया में उप जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।  इसके अलावा शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयिनत और विभिन्न जिलों में तैनात किए गए 40 डिप्टी कलेक्टर का प्रशिक्षण कार्यक्रम तय कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *