अपना जिला

भाजपा की तिरंगा यात्रा में डॉ शाहनवाज के नेतृत्व में अल्पसंख्यक युवकों को देख विरोधियों के होश उड़े

मऊ। जिले के घोसी विधान सभा उप चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटी भाजपा ने सोमवार को तिरंगा बाइक रैली निकालकर पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और अनिल राजभर तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में भारत माता के जयकारे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक के साथ कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ शहनवाज़ खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवक पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल रहे। अल्पसंख्यक युवकों के शामिल होने से सपा और बसपा खेमे में बेचैनी साफ साफ दिखाई देने लगी है।
घोसी चीनी मिल से प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान और अनिल राजभर तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने तिरंगा बाइक यात्रा को रवाना करने के उपरांत स्वयं भी बाइक पर सवार होकर यात्रा का नेतृत्व करते रहे। यात्रा में शामिल युवकों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। यात्रा के दौरान मझवारा मोड़ स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद नदवासराय, कोइरियापार होते कोपागंज स्थित बापू इंटर कालेज में पहुंच कर समाप्त हुआ।
यात्रा में शामिल नौजवानों के उत्साह एवं डॉ शाहनवाज के नेतृत्व में शामिल पूरे जोश खरोश के साथ नारेबाजी कर रहे अल्पसंख्यक युवक आकर्षण के केंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *