घोसी विधान सभा का उपचुनाव भारी मतों से जितना ही लक्ष्य : सुनील बंसल
मऊ। घोसी विधानसभा के उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के नेतृत्व में शनिवार को नगर के एस आर प्लाजा में आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।
संगठन महामंत्री ने चार चरणों मे कार्यकर्ताओ के साथ अहम बैठक की, जिसमे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी,सेक्टर व मोर्चों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, सभी कार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारी में लग जाए, हमे किसी भी तरह की शिथिलता नही बरतनी है और आगामी उपचुनाव को भारी मतों से जितना है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री सुरेश पासी, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

