युवा संघ कसारा ने किया प्रतिमाओं का सम्मान
मऊ। अम्बेडकर पार्क कसारा में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन युवा संघ कसारा तथा समस्त ग्रामवासियों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता विभूति कुमार एडवोकेट तथा संचालन अशोक कुमार अश्क चिरैयाकोटी ने किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा संत रविदास एवं भारत रत्न डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ। उसके बाद गीतकार अश्क चिरैयाकोटी ने भीम वंदना प्रस्तुत किया। तत्पश्चात प्रतिभा, प्रियंका, अनीता अनुपमा व सलोनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में कसारा गांव तथा मऊ जनपद का नाम रोशन करने वाले प्रशान्त कुमार प्रियदर्शी जिनका चयन आयोग द्वारा केन्द्रीय विद्यालय में प्रवक्ता के पद हुआ है का सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदीप कुमार एडवोकेट, सम्मान पत्र रामरूप तथा अंगवस्त्रम् मूरत राम द्वारा देकर किया गया। इसी क्रम में प्रवीण कुमार प्रियदर्शी जिनका चयन पी सी एस (जे) में हुआ है, को स्मृति चिन्ह राममिलन मास्टर, सम्मान पत्र लक्ष्मी देवी तथा अंगवस्त्रम् अशोक मास्टर ने देकर सम्मानित किया। अंत में पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली तीसरी प्रतिभा समरीन फातिमा नोमानी जिनका चयन पी सी एस (जे) में हुआ है, आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारण नहीं आ सकीं। इसलिए उनका स्मृति चिन्ह रामज्ञानी बड़े बाबू, सम्मान पत्र प्रियंका तथा अंगवस्त्रम् प्रतिभा द्वारा उनके पिता गनी अहमद नोमानी एडवोकेट के हाथों भेजकर उनका सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रेमचन्द कौशल एडवोकेट ने कहा कि इस तरह का आयोजन बच्चों व विद्यार्थियों के हौसले को बढ़ाता है। प्रतिभाओं का सम्मान करने से समाज में प्रतिभाओं की संख्या बढ़ती है। गनी अहमद नोमानी एडवोकेट ने कहा कि सपने खुली आंखों से देखे जाते हैं। उसे पूरा करने के लिए सोया नहीं जाता। उन्होंने कहा कि मेरी चार बेटियां हैं। जिन्हें मैंने कभी बेटों से कम नहीं माना। बेटियों को उच्च शिक्षा देने में माँ की अहम भूमिका है। वीरेंद्र प्रताप यादव एडवोकेट ने कहा कि आज अम्बेडकर को की जगह अम्बेडकर की मानने की आवश्यकता है।साथ ही उन्होंने कहा कि सफल लोगों को गांव की युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहना चाहिए। समारोह को कल्पनाथ बड़े बाबू, विकास कुमार, अमरजीत कुमार, सुखचैन आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रशान्त व प्रवीण के माता-पिता भानुमति देवी तथा रामदास का ग्रामवासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया। अंत कार्यक्रम अध्यक्ष विभूति कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा प्रतिभाशाली बच्चों को प्रेरित करते रहने को कहा। इस अवसर पर एडवोकेट राजकुमार साहनी,ज्योति रंजन भारती, प्रमोद कुमार रावत, सतीश चंद मौर्य, लल्लन राम, हरिनाथ, श्यामसुन्दर तथा शम्भूनाथ, सुरेश, रामसरीख, अवनीश कुमार, नंदलाल, रामबदन चौहान, त्रिभुवन भारती क्षेत्र पंचायत सदस्य, दीनबंधु राय, दिवाकर पाण्डेय, डॉ पवन कुमार, अनीता भारती, अन्नू, नीतू, सुचिता, कलावती देवी, किरन आदि लोग उपस्थित रहे।

