मऊ में झूलेलाल भगवान की झांकी धूमधाम से निकली
मॢऊ। आयोलाल झूलेलाल सिन्धी समाज की तरफ से सिन्धी भाईयो के ईस्टदेव साई झूलेलाल भगवान की झाँकी हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से स्वर्गीय काशीदास के निवास स्थान से सिन्धी गुरुद्वारा होते हुए रौजा चौक से फिर वापस कैलाशपुरी होते हुए फाटक होते हुए भीटी तमसा जी के तट पर पूरे विधी विधान से साई झूलेलाल जी के कलश और महाज्योत को आयोलाल झूलेलाल के जयकारो के साथ विसर्जीत किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम जगह जगह कई तरह के जलपान के स्टाल भी लगाये गये, इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मऊ पुलिस प्रशाशन का कार्यक्रम अंत तक पूरा पूरा सहयोग रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी सिन्धी कुटिया के बाबा साई गोपीचंद जी थे कार्यक्रम रोशन ,कालू ,रवि,महेश,बाबला, गोलडी,नरेश, मनोज,एवम् पूरा सिन्धी समाज शामिल था,समाज की महिलाओ ने भी काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

