अपना जिला

सिल्वर बेल्स स्कूल में कार्यशाला का आयोजन

■ शिक्षा में गुणवत्ता वृद्धि के लिए कक्षा प्रबंधन व बच्चों के मनोविज्ञान से सम्बन्धित दी गयी जानकारी

चकिया /चंदौली। स्थानीय नगर स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में शनिवार को आयोजित कार्यशाला में क्लासरूम मैनेजमेंट व बच्चों के मनोविज्ञान से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। इस दौरान लखनऊ से आये ट्रेनर आबिद अख्तर अंसारी ने बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए शिक्षकों को अनेक टिप्स दिये। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की सचिव सुषमा जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नए तकनीकों की जानकारियां मिलती हैं जिसका प्रयोगकर वह छात्रों के शिक्षास्तर को बढ़ाने का कार्य करते हैं। ट्रेनर श्री अंसारी ने कहा कि कक्षा प्रबंधन के बिना बच्चों का विकास संभव नहीं है। उनके द्वारा उपस्थित शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन में कौशल, तकनीक और रणनीति के बारे में वृहद जानकारी दी गई जो कक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक हैं ।कार्यशाला में कमजोर छात्रों के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए उनके मनोविज्ञान को समझने की जरूरत पर बल दिया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को छात्रों को अपने परिवार की तरह मानकर उनसे व्यवहार करने व उन्हें प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। इस दौरान प्रभावशाली अनुशासन, विद्यार्थियों में स्वाभिमान निर्माण, पढ़ाई के लिए वातावरण निर्माण आदि
से सम्बन्धित जानकारियां दी गयी। कार्यशाला में खेल के माध्यम से भी कक्षा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गयी। कार्यशाला में सिद्धार्थ जायसवाल, अनुपमा अग्रवाल, साधना श्रीवास्तव, रत्ना सागर के मोनिश जी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *