अपना जिलाखेल-खिलाड़ी

आईडीएस स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

मऊ। आई०डी०एस० स्कूल में राष्ट्रीय खेल एवं मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस के अवसर पर गुरूवार को बच्चों के उत्साह वर्धन के लिये तरह तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे बैलेंसिंग रेस, जम्पिंग रेस, फुटप्रिंट रेस, स्पून एण्ड बाल रेस, थ्रोइंग द बॉल, सैक रेस आदि में बच्चों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया सभी विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर पृरस्कृत किया गया । कक्षा १ से प्रथम उमंग राय द्वितीय, शशांक जयसवाल, तृतीय मयंक कुमार कक्षा २ से प्रथम हर्श्वर्धन द्वितीय आर्या तृतीय अयुष्मान कक्षा ३ से प्रथम हर्ष मनि द्वितीय वेदांत तृतीय अदिति कक्षा 4 से प्रथम रुद्र प्रजापतिद्वितीय दिव्या प्रजापति तृतीय अकर्षिका सिंह कक्षा ५ से प्रथम आशीष द्वितीय आकर्षित तृतीय तनु सवान कक्षा ६ से प्रथम क्षितिज द्वितीय अभिषेक तृतीय अनुष्का कक्षा ७ से प्रथम नितेश यादव द्वितीय राज सिंह तृतीय प्रकृति पाण्डेय कक्षा ८ से प्रथम राजवीर द्वितीय आरुषि तृतीय अंकिता कक्षा ६ से प्रथम राज द्वितीय जाह्नवी तृतीय सिद्धि सिंह रहे । इस अवसर पर विद्यालय के सहायक कर्मियों ने भी भाग लिया।

उन्हें भी प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक ने बच्चों को सराहा एवं बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनायें दी। इस समारोह मे विद्यालय की प्राधानाचार्या श्रीमती एकता सिंह ने बच्चों को ध्यान चंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही साथ ही उनकी तरह देश मे अपना नाम बनाने की बात कहते हुये बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनायें दी एवं भविष्य मे भी इसी प्रकार छात्रों के प्रति समर्पित रहने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *