अपना जिला

डा. पीएल गुप्ता के डायग्नोसिस सेंटर में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड केंद्र का उद्घाटन

मऊ। चिकित्सकीय लाभ का सबसे बेहतर पक्ष यह है कि मरीज को एक ही परिसर के भीतर समस्त जांच एवं चिकित्सकीय सुविधाएं मिले तो वह शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर लेता है इस दिशा में पूर्वांचल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर पी एल गुप्ता का प्रयास बहुत ही सार्थक है। जिन्होंने उच्च कोटि का अल्ट्रासाउंड स्थापित करके मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया है । यह विचार लखनऊ के जिला जज सुरेंद्र कुमार यादव एवं मऊ जनपद के जिला जज मुकेश मिश्रा के है। जिला जज द्वय ने जनपद मुख्यालय स्थित नरई बांध स्थित गुप्ता डायग्नोसिस सेंटर में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड केंद्र का उद्घाटन करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। न्यायधीश द्वय ने रविवार को फीता काटकर विधिवत अल्ट्रासाउंड केंद्र का उद्घाटन किया।

अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर पी एल गुप्ता ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा देना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ , एडीजे लालचंद गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दरोगा सिंह एडवोकेट , शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ,सुरेंद्र सिंह एडवोकेट ,उपमन्यु राय, ऋषिकेश पांडेय ,मीना गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर अभिषेक गुप्ता, डॉक्टर सुकृति वर्मा प्रदीप कुमार सिंह, डॉक्टर रामपुकार सिंह, डॉक्टर आई मजहर, डॉक्टर एसएन राय, डॉक्टर मंगला सिंह, डॉक्टर रोहित राय, डॉक्टर केसी राय, डाक्टर अमित रंजन,  केके मिश्रा, डब्बू पांडे, भारतेंदु मिश्रा, शैलेश अस्थाना, प्रदीप सिंह, कल्याण सिंह, फतेह बहादुर गुप्ता, मदन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, संजय पाण्डेय इत्यादि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *