अपना जिला

वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के लोगों द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

मऊ । वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के लोगों द्वारा अपने संस्थान के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी के आवास पर तुलसी जी के चित्र पर माल्यार्पण , सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। इस संस्था से जुड़े सभी बुजुर्ग अपने कार्यालय पर विगत कई वर्षों से हर मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करते चले आ रहे हैं हर रोज धार्मिक ग्रंथों को पढ़ कर उस पर चर्चा करना एक दूसरे बुजुर्ग का आपस मे मिलकर जन्म दिन मनाना समाज के लिये अपनी जिंदादिली का एक नेक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है। आज की इस माहौल में जहां युवा अवसाद से ग्रसित है वही ये बुजुर्ग अपनी पेंशन आदि से धार्मिक विषयों पर बच्चों की प्रतियोगिता आदि करा कर समाज को नई दिशा दे रहे हैं। यही नहीं समय समय पर कई सामाजिक बड़े सामाजिक कार्य आपसी सहयोग से करते हैं कभी कवि गोष्ठी करना, बाढ़ पीड़ितों की सहायता आदि के कार्य बर्षो से करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री राम जी उपाध्याय, सुरेंद्र पांडेय,टीपी सिंह, बलराम तिवारी ,रामनुज राय ,बृजभूषण पांडे ,चन्द्रिका मिश्र,राजेंद्र मिश्र राम लाल आदि लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *