अपना जिलाचर्चा में

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रवैए से छुब्ध अधिवक्ताओं ने न्यायालय के कार्य का किया बहिष्कार

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। स्थानीय  तहसील के अधिवक्ता एसोसिएशन की आवश्यक बैठक शुक्रवार को अली अकरम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से एसडीएम न्यायालय के कार्य का बहिष्कार किया ।
तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा दी गई प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का जिक्र है कि शुक्रवार को उप जिला अधिकारी द्वारा कोर्ट ली जा रही थी कि लगभग 4 बजे उपजिलाधिकारी ने पेशकार से कहा कि तारीख दे दो और कह कर अपने चेम्बर में चले गए। इसके बाद तारीख पेशकार दे रहे थे कि कार्यालय में कार्यरत एसडीएम के पीआरओ ने कहा कि पेशकार अंदर चलो।तारीख बाद में देना है।इस पर अधिवक्ताओं ने पेशकार से तारीख देने की बात कही क्योंकि शाम हो चुकी थी।इस पर पीआरओ अमित ने अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।शोर होने पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि पीआरओ कुछ नहीं कहा है।आप लोग बाहर जाएं। इसी बात पर वकीलों ने मीटिंग कर कार्य बहिष्कार किया। जिसकी जानकारी उपजिलाधिकारी मोहम्दाबाद गोहना को मिलने पर उपजिलाधिकारी ने दबाव डालकर कहा कि तुम सभी के विरुद्ध बार कौंसिल को लिख दूंगा।जिस पर सारे अधिवक्तागण ने अपना इस्तीफा देने की पेशकश कर दी ।जिस पर पुनः मीटिंग हुई जिसमें सभी अधिवक्ताओ ने उपजिलाधिकारी न्यायालय के अनिश्चित कालीन बहिष्कार का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *