अपना जिलाचर्चा में

सईदी रोड चौड़ीकरण : तय्यब पालकी व सालिम अंसारी ने किया शिलान्यास, कार्य प्रारम्भ 

■ सईदी रोड चौड़ीकरण से नगर वासियों को मिलेगी जाम की समस्या से निजात-तय्यब पालकी
■ पूर्व सांसद ने विस्तारपूर्वक चर्चा के साथ नपा अध्यक्ष तैयब पालकी को दिया धन्यवाद
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित ए0 जी0 चिल्ड्रेन स्कूल, रसूलपुरा के सामने स्थित मैदान में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा सईदी रोड के चौड़ीकरण का शिलान्यास नगर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी व पूर्व सांसद सालिम अंसारी के कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ।शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक कामरेड इम्तेयाज़ अहमद ने किया। पूर्व सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि मऊ शहर की बढ़ती जनसंख्या और आवागमन की असुविधा के कारण शहर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। मऊ संघर्ष समिति एवं जनता की लम्बे समय से चली आ रही माँग को देखते हुए मैं लगातार प्रयासरत् रहा जिसके फलस्वरूप तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मऊ को एक बड़ी सौगात दी थी। उसी कड़ी में सईदी रोड चौड़ीकरण का शिलान्यास किया गया। पूर्व सांसद ने विस्तारपूर्वक चर्चा के साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तैयब पालकी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में श्री तैयब पालकी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस दिन मैंने अध्यक्ष पद संभाला, मैंने तत्काल इस कार्य को करने के लिए अपने सभासदगण एवं अधिकारियों से सहायता लेकर इस कार्य को आगे बढ़ाया। कहां कि शहर दशकों से सईदी रोड के चौड़ीकरण की ज़रुरत शिद्दत से महसूस कर रहा था। जिसका चौड़ीकरण अब पालिका के प्रयास से प्रारंभ हो चुका है, जो हमारे लियेे दो दशको की सबसे बड़ी सौगात है, जिससे हम सब काफी प्रसन्न है। सईदी रोड शहर के यातायत में सुचार के लिये मील का पत्थर साबित होगा।  आगे उन्होंने कहा कि इस रोड के बनने के बाद लोगों को स्कूल, हास्पिटल एवं कचहरी आने-जाने में जो कठिनाईयाँ होती थीं वो दूर हो जाएँगी।उन्होने कहा कि नगर पालिका बोर्ड की अनुमति के उपरान्त नगर पालिका परिषद द्वारा  लगभग 1.34 करोड़ रुपये बिना किसी विलम्ब के पूर्वोत्तर रेलवे को भुगतान कर दिया गया है। सईदी रोड चौड़ीकरण उपरान्त रोड की चैड़ाई 21 फिट हो जायेगी। जिससे नगर वासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होने कहां कि सईदी रोड के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने के उपरान्त नगर पालिका द्वारा रास्ता निर्माण एवं पथ-प्रकाश की समुचित व्यवस्था कर उसे सुन्दर एवं सुसजित किया जायेगा। श्री पालकी कहां कि मेरा उद्देश्य है कि मैं पूरे नगर को विकास के मार्ग पर दौड़ा कर प्रदेश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ दूँ। कहा कि आवागमन को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिये नगर के हर वार्ड में रास्ता, खड़ंजा, पथ-प्रकाश की समुचित व्यवस्था के साथ ही नगर स्थित मुख्य मार्गाें की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। श्री पालकी ने कहा कि मैंने नगर के समुचित विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिये सभी आवश्यक एवं उपयुक्त होने वाले संसाधनों की उपलब्धता एवं उपयोगिता भी सुनिश्चित की जा रही है, लक्ष्य की प्राप्ति के लिये हम अनुशासन व ताल-मेल से कार्य को सम्पादित करते हुये विकास लक्ष्य को पालेंगे। इसके लिये उन्होंने नगर की प्रिय अवाम से सहयोग की भी अपील की है।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में मुख्य रूप से भरत लाल राही (पूर्व प्रत्याशी,घोसी लोकसभा), इं0वीरेन्द्र कुमार, डा0रामगोपाल वर्मा, गनी अहमद एड0., का0वीरेन्द्र कुमार, अनिल श्रीवास्तव (सीनियर सेक्शन इं0) व अनिल श्रीवास्तव (असिस्टेंट इंजी0), सरफराज़ अहमद पी0डब्ल्यू0आई0 इंजी0 मऊ जं0, कारी जमील, अज़हर फैज़ी, मुनव्वर अ0गफूर, नसीम अख्तर, मकबूल, अब्दुस्सलाम, जावेद यार्न, राजू सैनी, फिरोज़ अहमद, सरवर ज़हीर आदि सभासदगण, मुश्ताक दानियाल, जुल्फेकार, रफी अतहर, का0अनीस,का0शम्सुल्हक चौधरी, बुनकर नेता इकबाल अहमद, मुनव्वर नेता पूर्व सभासद, राशिद जमाल पूर्व सांसद प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 जयप्रकाश यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *