जायसवाल समाज वार्षिक श्रावणी पूजन 28 को
मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति के तत्वाधान में राष्ट्र एवं समाज कल्याण के निमित्त होने वाला वार्षिक श्रावणी पूजन का आयोजन इस वर्ष नगर के शीतला माता मंदिर में 28 जुलाई दिन रविवार को सुनिश्चित हुआ है।
जानकारी देते हुए जायसवाल समाज जिला अध्यक्ष कैलाश जायसवाल व युवा अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी रविवार को प्रात 10:00 बजे से राष्ट्र समाज के कल्याण निमित्त शीतला माता मंदिर में कुलदेवता सहस्त्रार्जुन भगवान हवन पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें नगर के साथ ही जनपद के विभिन्न हिस्सों से समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।

