अपना जिला

हम सभी लोगों को मिलकर प्रकृति संरक्षण कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहिए : जिलाधिकारी

मऊ। किड्स किंगडम स्कूल के भुजौटी शाखा पर सोमवार को हरियाली का प्रतीक सावन मास में सीबीएससी विद्यालय एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । पौधारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ जिलाधिकारी एवं सीबीएससी विद्यालय एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा द्वीप प्रज्वलन से किया गया साथ ही बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय बच्चों द्वारा प्रस्तुत “पर्यावरण बचाओ” गीत एवं आर्केस्ट्रा ने समस्त अतिथियों को मग्ध मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर प्रकृति संरक्षण कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में जापान के कैंसर मुक्त परिणाम का जिक्र भी प्रकृति संरक्षण के तहत किया। वातावरण के अनुरूप पीपल तथा चौड़े पत्ते वाले पौधे लगाने को प्रेरित किया ।साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उपाय भी साझा किए। कार्यक्रम के अगले चरण में जिलाधिकारी द्वारा पीपल का पेड़ लगा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या एवं सीबीएसई विद्यालय एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा भी पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीबीएसई विद्यालय एसोसिएशन के सदस्य राकेश गर्ग, मुरलीधर यादव, बी0डी0 सिंह, विजय बहादुर पाल, शिव कुमार राय एवं विद्यालय प्रधानाचार्या स्वप्निल ठाकुर, प्रबंधक संजय सिंह, शशी सिंह, रेखा खंडेलवाल, संतोष पाण्डेय, पियूष सिन्हा, आशना गुप्ता, सुनील कुमार सहित समस्त विद्यालय अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *