अपना जिला

भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मऊ। विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव के ग्राम सभा मर्यादपुर मे भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगरू प्रसाद गुप्ता के प्रेरणा से भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिन्दू सिंह ने फिता काटकर किया। कार्यक्रम से ग्रामसभा मे फैले संक्रमित रोगों से निजात हेतु चिकित्सा अधीक्षक राजीव पाण्डेय के अध्यक्षता मे जिले से आई चिकित्सको की टीम ने आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया।
कार्यक्रम सहयोगी के रुप मे भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामविलास गुप्ता, अमित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष आई टी, राहुल कुमार गुप्ता (मण्डल संयोजक आई टी,  सुश्री मनीषा साहनी (मण्डल अध्यक्षा), कमरूनिशा (जिला मंत्री ) श्रीमती मुनीया देवी (जिला कार्यकारिणी सदस्या ) महिला मोर्चा भा0ज0पा0 आदि ने सम्मिल्लित योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *