वालीवुड में अब आर्ट डायरेक्शन करेंगे मऊ के अरुण कुमार चौहान
मऊ। घोसी के उभरते हुए नवोदित कलाकार अरुण कुमार चौहान लगातार 4 वर्षों से दिल्ली यूनिवर्सिटी में कला विभाग से स्नातक करने के बाद अब ( F.T.I.I.) फ़िल्म and टेलीविजन इंस्टिट्यूट- पुणे (महाराष्ट्र) में आर्ट डायरेक्शन विभाग में लिखित व मौखिक परिच्छा में प्रथम स्थान पाकर प्रवेश कर लिया है । अरुण कुमार चौहान के पिता जेके चौहान जो पेंटर और एक्टर भी है इन्होंने बताया कि अरुण बचपन से ही कुछ अलग करने की बात कहा करता था। वह रचनात्मक कार्यों में बहुत रुचि लेता है । इसलिये वह वालीवुड में आर्ट डायरेक्शन करने की नियति से FTII भारतीय फिल्म टेलीविजन संस्थान पुणे में प्रवेश पाने के लिये बहुत कड़ी मेहनत किया। मेहनत सार्थक हुआ 9 जुलाई 2019 को जब परिणाम आया तो पूरे कालेज में प्रथम स्थान पाकर प्रवेश कर लिया । इसकी खबर जब अपने ग्राम सभा गंगूआबारी देइथान और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।।यह जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय फिल्म एन्ड टेलीविजन संस्थान से हिंदी फिल्मों में बहुत अच्छे अभिनेता, निर्देशक, कला निर्देशक, स्टोरी राइटर, कैमरामैन आदि में काम व नाम किया है जैसे- नाशीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, शबाना आज़मी, राजकुमार राव आदि ।इस खबर से युवा पीढ़ी को कला व फ़िल्म के प्रति सोच बदलेंगी। इस खुशी के मौके पर घोसी के जेके आर्ट परिसर पर जेके चौहान, रामबदन चौहान, अतुल चौहान, जयगोविंद, संजय, राजकुमार, सत्यप्रकाश सिंह, श्यामनरायन, अखिलेश, पंकज, राजू भारद्वाज, कमलेश चौहान, रामसिंह, अजय मिस्त्री,और ग्राम प्रधान जयराम चौहान ने मिठाई बांटकर खुशियां मनायी।

अरुण कुमार का दिल्ली DU से आर्ट कालेज के 4 वर्ष का कोर्स first डिवीजन से पास करने के बाद अब वालीवुड में आर्ट डाइरेक्शन करने की नियति से (FTII) फ़िल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में एडमिशन के लिये लिखित व मौखिक परिच्छा में प्रथम स्थान पाया है। इंटरवयू 7 दिन का था। जिसका परिणाम 9 जुलाई को आ गया। जनरल में फस्ट रैंक है इस कॉलेज में हर डिपार्टमेंट में अलग अलग 10 सीट होती है ।
आर्ट डायरेक्शन में 8000 बच्चो ने इक्जाम दिया था। जिसमे 10 सीट फाइनल में प्रथम आया है। यह 3 वर्ष का कोर्स है इसके बाद वालीवुड की बड़ी फिल्मो में आर्ट और प्रोडक्सन डिजाइन करने का अवसर मिलता है। mau जिले का यह पहला बच्चा है।
