अपना जिलाचर्चा में

माॅब लिंचिंग को सभी ने ठहराया गलत, मऊ में विशाल जनसभा

मऊ। संगठित भीड़ द्वारा बेगुनाहों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को मऊ नागरिक मंच की जानिब से छितनपुरा ईदगाह के सहन में जबरदस्त जनसभा का आयोजन हुआ। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशाशन ने भारी पुलिस बल की व्यवस्था की थी। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और नगर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक कॉमरेड इम्तेयाज़ ने की और संचालन मौलाना इफ्तेखार ने किया।
जनसभा के बाद महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया।
मांग पत्र में भीड़ द्वारा हत्त्या को लेकर कानून बनाने के दिशा निर्देश को लागू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने साफ कहा कि ये मामला हिन्दू या मुस्लिम का नही है मगर चिंता की ये बात है कि अबतक जो लोग भी मारे गए है उनमें अधिकतर मुसलमान या दलित है। ये भी कहा गया कि प्रधानमंत्री जी बयान से मात्र काम नही चलने वाला है इसके लिये कानून बनाकर कड़ी कार्यवाही करने की जानी चाहिये।
जनसभा में ये चिंता भी व्यक्त की गई के आखिर भाजपा शाषित राज्यो में ये घटनाएं अधिक क्यों हो रही है। इसका जिम्मेदार वक्ताओं ने ऐसे राजनैतिक दलों को ज़िम्मेदार ढहराया है जो अपने लाभ के लिये धार्मिक भावनाओं को भड़काते हैं।
जनसभा को मुफ़्ती अनवर अली, मौलाना मज़हर मदनी, मौलाना मज़हर आज़मी, अरशद जमाल पूर्व चेयरमैन, अल्ताफ अंसारी, सालिम अंसारी पूर्व सांसद, तैयब पालकी चेयरमैन, अतुल कुमार अनजान, कामरेड वीरेंद्र, जमाल अख्तर, मोलवी इक़बाल मोहम्मदी, डॉक्टर जयउल्लाह, मौलवी अंनज़र, खालिद अंसारी, मज़हर मेजर, मोहम्मद शहजाद, अल्तमश अंसारी, बाल कृष्ण चौहान पूर्व सांसद, जय प्रकाश धूम केतु, ओवैस तरफदार, मोलवी खुर्शीद मिफ़्तही, जावेद चंदन, इत्त्यादी लोगो ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *