भाजपा चलाएगी 06 जुलाई से 30 जुलाई तक सदस्यता अभियान
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की आगामी सदस्यता अभियान को ध्यान में रखते हुए एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, पार्टी को और मजबूती देते हुए सदस्यों की संख्या में और बढ़ोत्तरी करनी है।
पूरा सदस्यता अभियान विधिवत योजनाबद्ध ढंग से 6 जुलाई से आरंभ होकर 30 जुलाई को सम्पन्न होगा। इसके लिए टोलफ्री न0 8980808080 पर मिस काल करके भाजपा का प्राथमिक सदस्य बना जा सकता है। एक न0 से तीन लोग सदस्य बनाए जा सकते हैं इसके साथ ही सभी सदस्यों का अलग-अलग फार्म भर कर जमा किया जाएगा, सदस्यता की अवधि 6 वर्ष की होगी। पार्टी के मोर्चों द्वारा कैम्प लगाकर 3 दिन तक लगातार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जो भी कार्यकर्ता 50 प्राथमिक सदस्य बनाएगा उसको स्वतः ही पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य की मान्यता दी जाएगी। व्यक्तिगत सदस्यता अपने जनपद में ही करनी है।
इसके साथ ही पार्टी द्वारा संगठनात्मक ढांचे व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परिसीमन का काम चलेगा। जिसमे 70 से 100 सेक्टरों पर पुनः मण्डलों का गठन किया जाएगा। यह मण्डल विधान सभा के बाहर नही होगा। जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह ने भी सदस्यता अभियान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने व संचालन जिलामहामंत्री विजय राजभर ने किया।
इस अवसर पर मुन्ना दुबे, अरविन्द सिंह,सुनील गुप्त,भरत लाल राही,सन्तोष सिंह, संगीता द्विवेदी, राकेश मिश्र,प्रवीण गुप्त,कृष्ण कान्त राय,राम प्रवेश राजभर, नीरज राही, राघवेंद्र शर्मा,इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।