खेलों इण्डिया खेलों की जज रही मऊ की बेटी ने कहा योग स्वास्थ्य का सबसे बड़ा उपहार
■ मुक्तिधाम योग केन्द्र पर पहुंची फिटनेस एवं योग एक्सपर्ट अन्तिका प्रकाश राय
■ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को कर रही जागरूक
दोहरीघाट/मऊ । योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है योग हमें खुद मिलाता है और ईश्वर की अनुभूति दिलाता है ।उक्त बातें खेलों इण्डिया खेलों की जज रही मऊ की बेटी फिटनेस व योग एक्सपर्ट अन्तिका प्रकाश राय ने दोहरीघाट मे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिये प्रेस प्रतिनिधि से बात करते हुए कहीं कि संसार के सारे भौतिक सुख सुविधाओं से आप लैस हो जाओ लेकिन अगर आपकी स्वास्थ्य सही नही है तो कुछ भी भोग नही कर सकते इसलिए हर व्यक्ति को योग करना चाहिए।
योग करने से सुन्दर शरीर का निर्माण होता है अपने बिमारियों पर भी नियंत्रण होता है योग से अपने इन्द्रियो को नियंत्रण में किया जा सकता है वही सांस की बीमारियाँ भी दूर होती है नकारात्मक सोच से बाहर निकलना व सकारात्मक सोच के प्रति योग की बड़ी भूमिका होती है ब्रह्मचर्य के दो अर्थ होते है ।चेतना को ब्रह्म के ज्ञान में स्थिर रखना सभी इन्द्रिय जनित सुखों में संयम बरतना है।
महर्षि पतंजलि के बताये यम और नियम के बिना योग अभ्यास अधुरा है इसलिए उन्होंने आसन प्राणायाम में भी अपने यम नियम को रखा ।हम स्वयं भी पालन करें और सभी योग प्रेमियों को प्रेरित करें ये वास्तव में आर्ट आफ लिविंग है जिसमें स्वस्थ और सफल जीवन का सार है ।योग सम्पुर्ण विकास है जिसके द्वारा मनुष्य अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर या है योग अपने मन के उतार चढ़ाव को स्थिर करने की प्रक्रिया है अष्टांग योग के मार्गदर्शक सिद्धांत है यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान समाधि आदि योग के मुल तत्व है आज सारा विश्व हमारी सनातन संस्कृति का लोहा मान रहा है हम योग को उस पटल तक ले गये है जहाँ से हमें अन्तराष्ट्रीय पहचान मिली और आगामी 21 जुन को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ हुआ सभी लोग योग करें सभी स्वस्थ रहें इसी अभियान में मै अपने जनपद के लोगों को जागरूक कर रही हूँ कि हर घर में योग की क्रांति आये कोई रोगी न रहे सभी निरोग रहे करे योग रहें निरोग के अभियान को आप सभी लोग बल दे ।
वही उपस्थित लोगों को कुछ योग के गुर सिखाते हुए योग के प्रति लोगों को जागरूक किया इस अवसर पर राकेश राय, सुबाष सिह ,ओमप्रकाश पाण्डेय , सीताराम गुप्त, सुरेन्द्र सिंह, राजेश राय ,पवन पाण्डेय, विशाल गुप्त , अरूण राय, रिजवान अहमद, डा विन्दु, विपिन विहारी द्विवेदी, सुनिल त्रिपाठी, अनिरूद्ध धर द्विवेदी समेत आदि लोग मौजूद रहे। 

