अपना जिला

सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ ।कस्बे के मोहल्ला सैदपुर निवासी 55 वर्षीय प्रमोद मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय आनंद मोदनवाल कि विगत दो सप्ताह पूर्व अपनी मोपेड से घर आते समय चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया था,जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए थे।परिजनों ने आजमगढ़ स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात्रि में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय प्रमोद मोदनवाल जो अपनी लड़की की शादी आजमगढ़ में तय किए थे,शादी की तैयारी के लिए सामान लेकर घर आ रहे थे कि चार पहिया वाहन ने उनके मोपेड को धक्का मार दिया, इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए परिजनों एवं आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में सीएचसी मोहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सदर मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया था, परिजन उन्हें आजमगढ़ में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किए थे ,जहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई। इधर परिवार के अन्य सदस्य लड़की की शादी की तैयारी में लगे हुए थे। जिसकी शादी शनिवार को है। परिवार के मुखिया के असामयिक निधन पर मानो उनके घर में कोहराम मच गया है ,क्योंकि इनकी सात लड़कियां ही हैं, जिसमें पांचवी की शादी इन्होंने तय किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *