संदीप सौरभ लाटरी पद्धति से बने मेऊड़ी कला ग्राम पंचायत के उचित दर विक्रेता
रतनपुरा (मऊ) उप जिलाधिकारी कार्यालय सदर के सभागार में तहसील स्तरीय चयन समिति के समक्ष लाटरी पद्धति से दुकान का चयन किया गया । जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने किया । लाटरी पद्धति से उचित दर की दुकान का चयन रतनपुरा प्रखंड के मेऊड़ी कला ग्राम पंचायत का था । जिसमें कुल 8 आवेदकों ने भाग लिया । जिसमें प्रमुख रुप से धर्मेंद्र पुत्र रामाश्रय ,शिवम पुत्र लालजी ,नितिन पुत्र श्याम नारायण ,पार्वती पत्नी चंद्र प्रकाश, भूप्रकाश पुत्र मन्नू राम ,संदीप सौरभ पुत्र अशोक राम, कमलेश पुत्र राजेंद्र राम, रजनीश राम कनौजिया पुत्र सुनील प्रसाद से सम्मिलित हुए ! तहसील सभागार में 3:00 बजे के लगभग लॉटरी निकाली गई , जिसमें संदीप सौरभ पुत्र अशोक राम का चयन लाटरी पद्धति से हुआ। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर डॉ अंकुर लाठर ,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामाश्रय प्रसाद ,खंड विकास अधिकारी रतनपुरा आरके वर्मा, आपूर्ति निरीक्षक सौरभ सिंह ,हर्षिता, प्रीति तिवारी ,गगन सिंह ,तेज प्रताप राम एवं उमाकांत यादव ने भाग लिया ! इसके साथ ही रतनपुरा प्रखंड के सेहबरपुर ग्राम पंचायत एवं परदहा विकासखंड के रकौली ग्राम पंचायत के इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा उचित दर की दुकान के लिए आवेदन नहीं किया गया , जिसका चयन बाद में लाटरी पद्धति से किया जाएगा ।

