अपना जिला

पूर्व केन्द्रीय मंत्री के मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार को मातृ शोक

देवर के पुत्र का परछावन कर घर वापस होते समय बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर

■ बलिया से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में टूटी सांस

बिल्थरारोड /बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा फरसाटार गांव में बुधवार की शाम एक बाइक की चपेट में आने से वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मीडिया प्रभारी बलिराम सिंह की 65 वर्षीय मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उन्हे सीएचसी सीयर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल से रेफर किये जाने के बाद वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी सांस टूट गयी।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि बुधवार को बलिराम सिंह के चचेरे भाई की बारात आजमगढ के लिए रवाना हुई। इस दौरान उनकी मां शिवकुमारी पत्नी तुफानी सिंह दुल्हे का परछावन करने के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर दूर जा गिरीं जिससे उनका सिर फट गया तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उनके घायल होने की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हे सीएचसी सीयर ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच में पाया कि उनके सिर में टांका लगाने में लापरवाही की गयी है जिसके चलते उनके सिर से लगातार खून का बहना जारी था। चिकित्सकों ने पुनः नये सिरे से टांका लगाते हुए उन्हे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर वाराणसी ले जाते समय देर रात उनकी सांस रास्ते में ही टूट गयी। बाद में उनके शव को पुनः बलिया ले जाया गया जहां उनका पोस्टमार्टम होना है।

सीएचसी सीयर की व्यवस्था से नाराज दिखे परिजन…

अपनी मां का इलाज कराने बुधवार की शाम सीएचसी सीयर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री के मीडिया प्रभारी अस्पताल की व्यवस्था से काफी खिन्न नजर आये। बताया जाता है कि उनके द्वारा अपना परिचय देने के बाद भी चिकित्सक व कर्मचारी इलाज के दौरान उदासीन बने रहे। यहां तक कि सिर में टांका तक सही नही लगा जिसके चलते बलिया पहुंचने तक उनकी मां के सिर से काफी खून बह चुका था। सीयर से लगायत बलिया तक के सरकारी अस्पताल में अच्छी चिकित्सकीय सुविधा के उपलब्ध न होने के चलते अक्सर गंभीर मरीजों को अपन जान से हाथ धोना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *