ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी 48 वर्षीय चेतु पुत्र परदेसी जो मंगलवार रात्रि लगभग 8 बजे मकान बनवाने के लिए ट्रैक्टर से ईंट गिरवा रहे थे,जिसमें ट्रैक्टर को आगे पीछे करने में वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।जिससे दबने से थोड़ी देर बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक खैराबाद गांव में लूम चलाकर अपने व अपने परिवारजनों की जीविका चलाने के लिए मजदूरी करता था।वह किसी तरह पैसा जुटा कर मकान बनवाने के लिए ईंट गिरवां रहा था।जैसे ही ईट लदा ट्रैक्टर जब चेतु के दरवाजे पर पहुंची की रास्ता सकरा होने के कारण ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर को आगे पीछे करने लगा इसी बीच चेतु ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और ट्रैक्टर से दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।बाद में मृतक के परिजन दहाड़े मार मार कर रोने लगे।मृतक अपने पीछे अपनी विधवा पत्नी एवं दो नाबालिक लड़के तथा एक नाबालिग लड़की को छोड़ गया। सूचना पाकर मृतक के दरवाजे पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

