श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 में 470 में 470 पास
मऊ। श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर, मऊ में सीबीएसई बोर्ड बोर्ड द्वारा संचालित दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय के कुल 470 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय का कक्षा दसवीं का परिणाम शत् प्रतिशत रहा। जिसमे प्रथम स्थान पर श्वेता मौर्य 96% दूसरे स्थान पर प्रीतम विश्वकर्मा 95% तीसरे स्थान पर 94% तीन छात्रों ने पाकर विद्यालय का मान जनपद में बढ़ाया। 
विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर योगेंद्र ओझा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा की जिस तरह 2 मई को इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त सभी छात्र छात्राओं ने विद्यालय के परचम को लहराया था उसकी फिर से पुनरावृत्ति 10वीं परीक्षा के परिणाम में पुनः इसकी पुनरावृत्ति की गई जिससे विद्यालय की गरीमा मैं चार चांद लग गया इसी के साथ साथ उन्होंने सभी अध्यापकों को भी कहां की इन विद्यार्थियों की सफलता यह निर्धारित करती है कि सभी अध्यापकों का श्रम बेकार नहीं गया।

