यूपीपीएससी एलटी ग्रेड टीजीटी उर्दू में मऊ के 7 छात्रों का एक साथ हुआ सेलेक्शन
( सईदुज़्ज़फर )
मऊ-उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है, इस परीक्षा में 125 छात्रों का चयन हुआ जिसमें मऊ के 7 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उर्दू विषय से एलटी ग्रेड शिक्षक में चयन होकर यह साबित कर दिया कि हम भी किसी से कम नहीं हैं
ज्ञात हो कि राजकीय माध्यमिक स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए यूपीपीएससी ने लिखित परीक्षा कराई थी जिसमें केवल लिखित परीक्षा के आधार पर ही अंतिम रूप से चयन की प्रक्रिया अपनाई गई है , जिन 14 विषयों में शिक्षकों की भर्ती निकली इसमें पुरुष शाखा में 71 रिक्तियों पर चयन पाने के लिए 1784 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी इसका परीक्षा केंद्र बुलंदशहर में बनाया गया था जहां छात्रों ने लिखित परीक्षा दी थी इसका परिणाम आने और मऊ के 7 छात्रों का उर्दू विषय में एक साथ चयन होने पर लोग खुशी से झूम उठे
सफल होने वाले छात्रों में कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो इसके पहले ही नवोदय विद्यालय में चयनित हो चुके हैं जिसमें हम बात करें डोमन पुरा कसारी निवासी जमाल अख्तर की तो इनका सबसे पहले चयन नवोदय विद्यालय में हुआ अभी इन्होंने इसको ज्वॉइन भी नहीं किया था कि तेलंगाना माइनॉरिटी रेसिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन (TM-REIS) के लिए टीजीटी उर्दू का परीक्षाफल घोषित हो गया जिसमें जमाल अख्तर की पहली रैंक थी और इन्होंने इसको ज्वॉइन किया अभी ज्वॉइन किए हुए 6 महीने ही गुज़रे थे कि इनका चयन यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक उर्दू के पद पर हो गया।
आपको बता दें कि जमाल अख्तर डोमन पुरा कसारी निवासी इश्तेयाक अहमद के पुत्र हैं और इनकी प्रारंभिक शिक्षा से मौलवी फरागत तक की शिक्षा मदरसा आलिया अरबिया से हुयी है इसके बाद इन्होंने शिब्ली कालेज आज़मगढ़ से बीए करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बीएड किया और इस समय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से पीएचडी भी जारी है ।

कुछ ऐसा ही पुरालच्छी राय मिर्ज़ाहादीपुरा निवासी मंज़र कमाल के साथ भी हुआ इनका भी नवोदय विद्यालय में अभी जल्द ही चयन हुआ और इस समय यह जम्मू-कश्मीर में उर्दू विषय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं टीजीटी एलटी ग्रेड का परीक्षाफल आने पर मंज़र कमाल को भी इसमें सफलता मिली और उर्दू टीजीटी एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए चयनित हुए।
ज्ञात हो कि पुरा लच्छी राय निवासी मंज़र कमाल शब्बीर अहमद के पुत्र हैं इनकी प्रारंभिक शिक्षा मदरसा आलिया अरबिया से व ग्रेजुएशन डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ से करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बीएड, जेएनयू से एमए व एम.फिल और जेएनयू से पीएचडी की डिग्री हासिल की।
इसी तरह मुहल्ला नवापुरा (पश्चिम) निवासी अबुलहसन के पुत्र हाशिम महमूद भी टीजीटी उर्दू के लिए चयनित हुए हैं
इनकी शिक्षा प्राथमिक से लेकर फरागत तक मदरसा आलिया अरबिया से हुई उसके बाद इन्होंने शिब्ली नेशनल कालेज आज़मगढ़ से बीए व एमए किया साथ ही साथ इन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल युनिवर्सिटी से बीएड भी किया इन्होंने 3 बार यूजीसी नेट भी क्वालीफाई किया और इस समय यह राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परदहां में उर्दू विषय से प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं ।
इसी कड़ी में मुहल्ला मिर्ज़ाहादीपुरा निवासी फैज़ अहमद के पुत्र मोहम्मद फज़ल ने भी एलटी ग्रेड टीजीटी परीक्षा उर्दू विषय से पास कर मऊ का मान बढ़ाया, यह इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं इनकी प्रारंभिक शिक्षा आलिम तक मदरसा आलिया अरबिया से हुयी बीए व बीएड जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली से एमए जेएनयू से व एमफिल दिल्ली विश्वविद्यालय से पास किया
इसी तरह डोमनपुरा (उत्तर) निवासी अनीस अहमद के पुत्र शादाब अज़ीम का भी चयन टीजीटी उर्दू के लिए हुआ है ।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा जामिया आलिया अरबिया मऊ से हुई और बीए व बीएड जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली से किया इस समय ये जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमए के छात्र हैं।
इसी तरह डोमनपुरा ही निवासी हामिद इकबाल पुत्र न्याज़ अहमद ने भी उर्दू विषय से एलटी ग्रेड टीजीटी परीक्षा पास कर राजकीय माध्यमिक स्कूलों के लिए चयनित हुए ।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर फरागत तक की शिक्षा मदरसा आलिया अरबिया मऊ से हुई शिब्ली नेशनल कालेज आज़मगढ़ से बीए किया उसके बाद मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद से बीएड की पढ़ाई पूरी कर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए, एमफिल किया और जेएनयू से अभी पीएचडी जारी है ।
इसी तरह मऊ के इन्दारा निवासी तय्यब हसन का चयन भी टीजीटी उर्दू के लिए हुआ है ।
इनकी फरागत तक की शिक्षा देवबंद से हुयी बीए इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीएड व एमएड जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली से किया । इस समय यह राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं ।
इसके अतिरिक्त डोमन पुरा चुंगी निवासी नौशाद अहमद का भी चयन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा टीजीटी उर्दू के लिए हुआ है इनका परीक्षाफल 10 दिन पहले घोषित हुआ था।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर फरागत तक की शिक्षा जामिया आलिया अरबिया मऊ से हुई बीए व बीएड जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली से एमए, एमफिल व पीएचडी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से किया।
मऊ के छात्रों की उर्दू विषय में इतनी बड़ी सफलता पर उर्दू पढ़ाओ तहरीक के कन्वेनर ओज़ैर अहमद गृहस्थ,डाक्टर शकील,डाक्टर इम्तियाज़ नदीम, डाक्टर शाहनवाज़, ज़की महफूज़, डाक्टर ज़्याउल्लाह अंसारी, ओवैस तरफदार, सरफराज़ सिल्को, डाक्टर शमीम, साजिद गुफरान, अमीर हमज़ा आज़मी, मुनव्वर अली, रैहान सईद, आदि ने बधाई देते हुए कहा कि यह मऊ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जब इतने अधिक छात्र एक साथ इतनी बड़ी सफलता प्राप्त की, यह सभी सफल छात्र प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणादायक होंगे और उर्दू विषय पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक अच्छा संदेश होगा।

