प्रधान पर जानलेवा हमले के विरुद्ध ग्राम प्रधान संगठन ने कसी लगाम
रतनपुरा (मऊ) उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन की रतनपुरा इकाई की बैठक खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर के सभागार में हुई । जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह सिंह ने तथा संचालन राम आश्रय मौर्य ने किया । बैठक में रानीपुर विकासखंड के अंतर्गत पलिया ग्राम प्रधान नंदू राजभर पर पिछले दिन हुए जानलेवा हमले की घोर निंदा की गई । ग्राम प्रधानों ने कहा कि प्रधानों के विरुद्ध कतिपय दबंगो तथा अवांछनीय तत्वो द्वारा जिस तरह से अराजकता का माहौल खड़ा किया जा रहा है तथा उनके विरुद्ध जानलेवा हमले किए जा रहे हैं यह प्रधान संगठन के लिए चिंता का विषय है। ग्राम प्रधानों द्वारा निस्वार्थ भाव से ग्राम पंचायत के नागरिकों की सेवा की जाती है और उन के सुख-दुख में शामिल होते हैं । प्रधानों ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरो की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई, और कहा कि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है !क्योंकि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत का प्रतिनिधि है, और वह सभी के लिए दो कदम चलता है ,ऐसी परिस्थिति में ग्राम प्रधानों पर हमला होना चिंतनीय विषय है ! बैठक के अंत में रतनपुरा प्रखंड के मडैली बढनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रामचंद्र यादव के निधन पर ग्राम प्रधान संगठन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा 2 मिनट का मौन रख करके दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया । प्रधान संघ की बैठक में अध्यक्ष नरसिंह सिंह ,संचालक रामआसरे मौर्य ,देवेंद्र चौहान ,तिलेश्वर राम कवि सुभाष सिंह , रामपरवेश कनौजिया राम शारिक राजभर मुन्ना यादव परमा यादव प्रवीण यादव संजय कुमार राघवेंद्र बहादुर सिंह , अमरनाथ यादव सुनील सिंह श्री राम सिंह दिग्विजय यादव शमीम अहमद अंसारी, बृज बिहारी यादव, अजय सिंह इस जाति प्रमुख थे ।
