डॉ एकिका सिंह ने चीन में हुए कांफ्रेंस में की मऊ का नाम रौशन
मऊ। कहते है। काम करो ऐसा की पहचान बन जाये, हर कदम ऐसा निशां बन जाए, यह जिंदगी तो सभी काट ही लेते है, जिंदगी जियो ऐसे की मिसाल बन है। जी हां आज हम आपको एक ऐसे चिकित्सक के बारे में बताने जा रहे है जो चिकित्सकीय क्षेत्र में लोगो के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं ।
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में स्थित शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की डायरेक्टर व स्त्री एवं प्रसूति व बाँझपन रोग विशेषज्ञ डॉ एकिका सिंह जो कि अपने सेंटर से अब तक एक हजार निःसंतान दंपतियों की माँओ की सुनी गोंदें भर चुकी है।इसके साथ अब जो इन्होंने किया है और दिलचस्प बात यह है कि शांघाई ,चीन में इंटरनेशनल फेडरेशन फैकल्टी सोसाइटी द्वारा आयोजित सेमिनार में भारत के उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से डॉ एकिका सिंह चुनी गई थी इस सेमिनार में डॉ सिंह के कार्यों के द्वारा निःसंतान दम्पत्तियों मरीजों अत्यधिक लाभ मिला है एवं निःसंतानता को कैसे कम किया जाय व इस टेस्ट ट्यूब के प्रतिशत दर को कैसे बढ़ाया जाय इस विषय पर चर्चा किया गया और डॉ एकिका सिंह के साथ मऊ का नाम लेते हुए डॉ सिंह को कांफ्रेेेस में आये विश्व के डॉक्टरों ने धन्यबाद दिया।

