अपना जिला

भाजपा का विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन 21 को

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के आई टी विभाग द्वारा 70 लोकसभा घोसी सामान्य निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार प्रसार व जनसभा के क्रम में  विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन-मऊ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उक्त के सम्बंध में जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने बताया कि, दिनाँक 21 अप्रैल 2019,दिन रविवार को समय 12:00 बजे दिन में स्थान एस आर प्लाजा भुजौटी मऊ में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

जिसमे 70-लोकसभा घोसी मऊ के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधिगण, विधायकगण, ब्लाक प्रमुख , नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, सभासदगण, जिला प्रभारी, जिलापदाधिकारीगण, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, लोकसभा मीडिया टीम, आई टी सोशल मीडिया टीम, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्षगण, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रमुख, एवं कार्यकर्तागण आमंत्रित किए गये हैं। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *