600 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.04.19 को देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर नोनियापुर मोड़ से महेन्द्र यादव पुत्र बुधिराम यादव निवासी जमीन नरौनी थाना मुहम्मदाबाद मऊ के कब्जे से 600 ग्राम नाजायज गांजा को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 159/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-
1. महेन्द्र यादव पुत्र बुधिराम यादव निवासी जमीन नरौनी थाना मुहम्मदाबाद मऊ।
बरामदगी-
1. 600 ग्राम नाजायज गांजा।
