अपना जिला

सदर तहसील में स्वीप गैलरी का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 दिनांक 19 मई, 2019 को होने वाले मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए स्वीप गैलरी का जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा सदर तहसील में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस गैलरी के उद्घाटन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग अपने मतदान के प्रति जागरूक हो और अधिक से अधिक मत का प्रयोग करें।
उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर डा0 अंकुर लाठर, तहसीलदार सदर, संग्राम सिंह राजस्व निरीक्षक सदर, अश्वनी राय, मृत्युजंय सिंह लेखपाल, रवि मौर्या वी0आर0सी0 सहित तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे ।
                               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *