04 नाजायज चाकू के साथ 04 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 16.04.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान थाना घोसी पुलिस द्वारा सुल्तानीपुर पुलिया से मुअसिर पुत्र आदिल निवासी करीमुद्दीनपुर, नजामुद्दीन पुत्र जहीरूद्दीन निवासी बड़ागांव थाना घोसी के कब्जे से क्रमशरू एक-एक नाजायज चाकू बरामद व थाना मधुबन पुलिस द्वारा बावला पुलिया से महेन्द्र यादव पुत्र दीना यादव निवासी पहाड़पुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद व थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा रामनवल डिग्री कालेज के पास से राजू पुत्र बद्री निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट मऊ के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तो के विरूध्द अन्तर्गत धारा 4/25 आयुध्द अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
